पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्याज की उपलब्धता मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग 440 मीट्रिक टन (एमटी) प्याज लेकर पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 18 अक्टूबर तक अगरतला पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।